Skip to main content

7 बातें जो हम भगवद गीता से सीख सकते हैं – Life Lessons From Bhagavad Gita (Hindi) learning from bhagavad gita hindi

श्रीमद् भगवद्गीता हिन्दुओं का एक बहुत ही पवित्र ग्रन्थ है| महाभारत का वह भाग, जब भगवान श्री कृष्ण ने अपने उलझे हुए मित्र अर्जुन को महाभारत के युद्ध में सलाह दी थी|

उस समय भगवान श्री कृष्णा ने जीवन के रहस्य अपने कथनों के माध्यम से अर्जुन को समझाए थे, वे कथन आज भी हर व्यक्ति के जीवन में उतने ही महत्वपूर्ण और सही दिशा दिखाने वाले है, जितने की महाभारत के समय अर्जुन के लिए थे !

Shahnaz Husain FairOne Pluse Pack Of 3 FairOne Pluse Pack Of 3

अगर आप कभी भी अपनी ज़िन्दगी के किसी भी मोड़ में दोराहे पे हो, तब आपकी हर एक परेशानी का जवाब भगवत गीता में मिल सकता है| महात्मा गाँधी एवं उनके जैसे विश्व के कई महापुरुषों के लिए भगवद्गीता उनका जीवन दर्शन रही है|

Samsung Metro 313 Dual Sim

जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ| जो हो रहा है, वह भी अच्छे के लिए ही हो रहा है, जो होगा वो भी अच्छे के लिए ही होगा

Samsung Galaxy On Nxt (Gold, 64 GB)

आप जिस भी वजह से निराश है, उसे भूल जाये| वर्तमान में अगर कुछ आपको बहुत ही दुःख दे रहा है, उसके पीछे निश्चित ही बहुत अच्छा कारण छुपा हुआ है| ये एक चक्र है, जो आपको स्वीकारना ही होगा| इसलिए न भविष्य और न ही पिछले बीते हुए समय के बारे सोचिये| आपके पास वर्तमान है, उसे खुश होकर आनंद के साथ जिए|

परिवर्तन ही संसार का नियम है

एक पल में ही आप राजा बन सकते है या फ़कीर| पृथ्वी भी स्थिर नहीं है यह भी घूमती रहती है – दिन खत्म होने के बाद रात आती है, बहुत गर्मी के बाद एक सुखद मानसून आता है| ये बाते इस कथन की पुष्टि करती है कि परिवर्तनशीलता संसार का नियम है इसलिए उन बातों और वस्तुओं के लिए दुखी होने की आवश्यकता नहीं है, जो निश्चित नहीं है| परिवर्तन स्वीकार करना, आपको हर कठिन परिस्थिति में खुश रहने की शक्ति देता है|

ध्यान (Meditation) से मन एक दीपक की लौ की तरह अटूट हो जाता है

हमारी समस्या यह है कि हम खुद को ही नहीं जानते| हम में से ज्यादातर लोगों ने खुद से कभी मिलने की कोशिश ही नहीं की| मैडिटेशन हमें खुद से मिलाता है और जब हम खुद को जान जाते है, तो हमें पता चलता है कि जिंदगी जादुई है| मैडिटेशन किसी भी व्यक्ति की जिंदगी बदल सकता है|

आप खाली हाथ आये थे और खाली हाथ ही जाओगे

आज हम में से ज्यादातर लोगों की जिंदगी Tample Run गेम की तरह हो गयी है, जिसमें एक लड़का भागता रहता और पैसे इकट्टा करता रहता है| लेकिन उस लड़के यह नहीं पता होता कि वह कहाँ जा रहा, क्यों जा रहा है और उसे कहाँ जाना हैं| वह अधिक से अधिक पैसे इकट्टे करने की कोशिश करता है ताकि और अधिक तेजी से भाग सके|

मनुष्य विश्वास से बनता है, आप जैसा विश्वास रखते है वैसे बन जाते हैं

जो आप सोचते हो और जिन बातों पर आप विश्वास रखते है – आपके साथ वैसा ही होता है और आप वैसे ही बन जाते है| अगर विश्वास करते हो कि आप एक खुशमिजाज व्यक्ति हो, तो आप खुश रहेंगे और अगर नकारात्मक विचार लाएंगे, तो आप दुखी हो जाओगे ! अगर आप विश्वास करोगो कि आज का दिन अच्छा है, तो आपका दिन अच्छा हो जाएगा|

कर्म करो, फल की चिंता नहीं

भगवद गीता की यह पंक्ति हम सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है| हम हमेशा पैसा, अच्छा घर, अच्छी गाड़ी और सुरक्षित भविष्य की इच्छा लिए ही काम करते है| लेकिन ज्यादातर लोग जिंदगी को एक रेस समझकर इसलिए दौड़ रहे है कि उन्हें जल्द से जल्द मंजिल मिल जाए| और जब मंजिल मिलती है, तब भी उन्हें ख़ुशी नहीं मिलती और वे अगली मंजिल के लिए भागना शुरू कर देते है| वे कभी समझ ही नहीं पाते की

“जिंदगी एक यात्रा है, न कि मंजिल और जिंदगी में ख़ुशी आपको अच्छी यात्रा करने से मिलेगी न कि अच्छी मंजिल प्राप्त करने से”|

संदेह (Doubt) के साथ कभी भी ख़ुशी नहीं मिल सकती – न इस लोक में न परलोक में

संशय (Doubt) के साथ हमारे दिमाग पर एक अस्पष्ट विचारो का पर्दा आ जाता है| संदेह हमे डरपोक और अस्थिर बना देता है| संदेह के कारण व्यक्ति, कभी भी साहस भरे निर्णय नहीं ले पाता और वह कड़ी मेहनत करने के बावजूद, हारे हुए व्यक्ति की तरह जिंदगी जीता हैं|

मनुष्य अपने विचारो से ऊंचाईयां भी छू सकता है और खुद को गिरा भी सकता है – क्योंकि हर व्यक्ति खुद का मित्र भी होता है और शत्रु भी

आप खुद के सबसे अच्छे मित्र है, आपकी हर परेशानी का हल आप ही के पास है किसी और किसी के पास नहीं| अगर आप अपनी परेशानी के लिए दस मित्रो से सलाह लेने जायेंगे तो आपको मदद नहीं मिल पायेगी, क्योंकि उनके पास दस अलग-अलग सुझाव होंगे| आपको खुद से जुड़ना होगा और स्वंय पर विश्वास रखना होगा|

आत्मा न जन्म लेती है और न मरती है

डर के साथ हम कुछ नहीं पा सकते| भय और चिंता दो शत्रु है जो हमारे सुख – शांति की बाधा है, इसलिए हमे पूर्ण रूप से अपने मन से इन्हें निकालने का प्रयास करना चाहिए|

Comments

Popular posts from this blog

बड़ा बनने के लिए बड़ा सोचो

अत्यंत गरीब परिवार का एक बेरोजगार युवक नौकरी की तलाश में किसी दूसरे शहर जाने के लिए रेलगाड़ी से सफ़र कर रहा था | घर में कभी-कभार ही सब्जी बनती थी, इसलिए उसने रास्ते में खाने के लिए सिर्फ रोटीयां ही रखी थी | आधा रास्ता गुजर जाने के बाद उसे भूख लगने लगी, और वह टिफिन में से रोटीयां निकाल कर खाने लगा | उसके खाने का तरीका कुछ अजीब था , वह रोटी का एक टुकड़ा लेता और उसे टिफिन के अन्दर कुछ ऐसे डालता मानो रोटी के साथ कुछ और भी खा रहा हो, जबकि उसके पास तो सिर्फ रोटीयां थीं!! उसकी इस हरकत को आस पास के और दूसरे यात्री देख कर हैरान हो रहे थे | वह युवक हर बार रोटी का एक टुकड़ा लेता और झूठमूठ का टिफिन में डालता और खाता | सभी सोच रहे थे कि आखिर वह युवक ऐसा क्यों कर रहा था | आखिरकार एक व्यक्ति से रहा नहीं गया और उसने उससे पूछ ही लिया की भैया तुम ऐसा क्यों कर रहे हो, तुम्हारे पास सब्जी तो है ही नहीं फिर रोटी के टुकड़े को हर बार खाली टिफिन में डालकर ऐसे खा रहे हो मानो उसमे सब्जी हो | तब उस युवक ने जवाब दिया, “भैया , इस खाली ढक्कन में सब्जी नहीं है लेकिन मै अपने मन में यह सोच कर खा र...

7 Habits जो बना सकतीं हैं आपको Super Successful (Motivational Stories in Hindi for Success)

7 Habits जो बना सकतीं हैं आपको Super Successful (Motivational Stories in Hindi for Success) आपकी ज़िन्दगी बस यूँ ही नहीं घट जाती. चाहे आप जानते हों या नहीं,ये आप ही के द्वारा डिजाईन की जाती है. आखिरकार आप ही अपने विकल्प चुनते हैं. आप खुशियाँ चुनते हैं. आप दुःख चुनते हैं. आप निश्चितता चुनते हैं. आप अपनी अनिश्चितता चुनते हैं. आप अपनी सफलता चुनते हैं. आप अपनी असफलता चुनते हैं. आप साहस चुनते हैं. आप डर चुनते हैं. इतना याद रखिये कि हर एक क्षण, हर एक परिस्थिति आपको एक नया विकल्प देती है. और ऐसे में आपके पास हमेशा ये opportunity होती है कि आप चीजों को अलग तेरीके से करें और अपने लिए और positive result produce करें. Habit 1 : Be Proactive / प्रोएक्टिव बनिए Proactive होने का मतलब है कि अपनी life के लिए खुद ज़िम्मेदार बनना. आप हर चीज के लिए अपने parents या grandparents को नही blame कर सकते. Proactive लोग इस बात को समझते हैं कि वो “response-able” हैं. वो अपने आचरण के लिए जेनेटिक्स, परिस्थितियों, या परिवेष को दोष नहीं देते हैं. उन्हें पता होता है कि वो अपना व्यवहार खुद चुनते हैं. वही...

Rani Padmavati History in Hindi | वीरांगना रानी पद्मिनी की जीवनी

रानी पद्मावती पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा लिखी गई और उनके मुख से बोली गई कविता बड़ी निराली है। इस वीडियो को देखकर आप गर्वित महसूस करोगे । देखने के लिए नीचे वीडियो पर क्लिक करें👇👇👇👇👇 महारानी पद्मावती जीवनी हमारे देश में जिन वीर बालाओ ने अपने प्राणों की आहुति देकर अपने मान सम्मान की रक्षा की उनमे वीरांगना रानी पद्मिनी (Rani Padmavati) का नाम सर्वोपरि है | राजकुमारी पद्मिनी (Rani Padmavati) सिंहल द्वीप के राजा की पुत्री थी | वह बचपन से ही बड़ी सुंदर और बुद्धिमान थी | पद्मिनी जब बड़ी हुयी तो उसकी बुद्धिमानी के साथ ही उसके सौन्दर्य की चर्चे चारो तरफ होने लगे | पद्मिनी (Padmavati) का लम्बा इकहरा शरीर ,झील सी गहरी आँखे और परियो सा सुंदर रंग रूप सभी का ध्यान आकर्षित कर लेता था | स्वयंवर में हुआ रावल रतनसिंह से विवाह सिंहल द्वीप के अनेक राजपुरुष और आसपास के राजा-राजकुमार आदि पद्मिनी (Padmavati) से विवाह करने के लिए लालायित थे किन्तु सिंहल नरेश राजकुमारी पद्मिनी का विवाह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ करना चाहते थे जो उसकी आन-बान और ...